विविध

दो बेटियों ने नीमच का नाम किया रोशन

–   वंशिता गुप्ता व दीर्घा अग्रवाल बनीं सिविल जज

मध्य प्रदेश के नीमच की दो बेटियों वंशिता गुप्ता और दीर्घा अग्रवाल ने पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। दोनों मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की सिविल जज वर्ग-2 परीक्षा पास कर सिविल जज बन गई हैं। वंशिता के पिता अरविंद गुप्ता जहां सिविल जज के ड्राइवर हैं, तो वहीं दीर्घा के पिता जितेंद्र अग्रवाल किताबें बेचते हैं। दोनों ने अपने-अपने परिवारों का सपना पूरा किया। वंशिता ने जहां पहले ही प्रयास में 7वीं रैंक हासिल की, वहीं दीर्घा ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।
दोनों युवतियों ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और कड़ी मेहनत को दिया है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए दोनों ने बाकायदा प्लानिंग कर पढ़ाई की। पूरे दिन का टाइम टेबल बनाया और उसके हिसाब से पढ़ाई की। वंशिता ने बताया कि उसके दादा रमेशचंद गुप्ता भी न्यायालय में रीडर थे। वे फिलहाल वकालत के लिए मंदसौर शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, उनके पिता अरविंद गुप्ता वर्तमान में जिला कोर्ट में लघु वेतन कर्मचारी हैं। वंशिता को जज बनने की प्रेरणा घर से ही मिली, क्योंकि वो घर में उसी माहौल में रही है और अदालतों की बातें ही सुनती थी। वंशिता ने बताया कि घर के बड़ों की मेहनत देख मुझे भी प्रेरणा मिलती थी। मैं ये ठान चुकी थी कि जीवन में कुछ अलग तो करना है। पिताजी भी अक्सर यही बात किया करते थे। दीर्घा ने बताया कि उनके दादा कन्हैयालाल भी वकील थे। शहर के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित वकीलों में उनकी गिनती होती थी। दीर्घा के मुताबिक, दादा ने ही उन्हें बचपन से अदालत में काम करने की प्रेरणा दी। बता दें, दीर्घा साल 2019 में भी सिविल जज की परीक्षा पास कर चुकी थीं लेकिन, इंटरव्यू पास नहीं कर सकीं। इसके बाद वे फिर जी-जान से उसीमें जुट गईं और आखिर सिवल जज बन ही गईं। गौरतलब है कि प्रदेशभर के न्यायालयों में रिक्त 252 पदों के लिए लिखित परीक्षा मार्च माह में आयोजित हुई थी। इसमें देशभर के करीब 350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसी परीक्षा में वंशिता और दीर्घा शामिल हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button