फिल्मी

दिव्या ने एक साल में 12 फिल्मों का बनाया रिकार्ड

सन् 1990 की एक फीमेल सुपरस्टार थीं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी। हालांकि किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। इंडस्ट्री में ऐसी खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों हुईं, जिनका कम उम्र में और रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया। हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया था। वह 18 साल की उम्र में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई थीं। हालांकि, जीवन ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया और 19 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया। वह थीं दिव्या भारती।
1990 के दशक की अभिनेत्रियों कि लिस्ट में दिव्या भारती का नाम आता है। दिव्या मुंबई के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में थीं, जब उन्हें नंदू तोलानी ने साइन किया था। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म कैंसल हो गई, जिसके बाद कीर्ति कुमार ने उन्हें एक फिल्म में रोल दिलाने में मदद की, लेकिन फिर उनकी जगह किसी और को ले लिया गया। बाद में दिव्या भारती ने 1990 में 16 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1992 में फिल्म विश्वात्मा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1993 में उनकी दुखद मौत तक उनका करियर उड़ान भर रहा था। अपनी पहली फिल्म के बाद दिव्या हर निर्देशक की पहली पसंद बन गईं। स्क्रीन पर उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दिव्या ने गोविंदा के साथ शोला और शबनम में काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। बता दें कि अपने अभिनय करियर के सिर्फ दो साल में दिव्या ने 21 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 13 सुपरहिट और 8 हिट रहीं। अकेले 1992 में दिव्या ने 12 फिल्मों में काम किया और एक रिकॉर्ड बनाया। उनके निधन के बाद
दिव्या के साथ बनाई जाने वाली 12 और फिल्में दूसरी अभिनेत्रियों को दे दी गईं, जिनमें श्रीदेवी और करिश्मा कपूर शामिल थीं। अपने पूरे करियर के दौरान दिव्या ने शाहरुख खान और सुनील शेट्टी अभिनेताओं के साथ भी काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौर में दिव्या एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करती थीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button