पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगायी बिन्दी तो हुईं ट्रोल

पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर के भारत में बहुत फैंस हैं। हानिया आमिर कभी मैं कभी तुम, मेरे हमसफर, दिल रुबा और अना एंड मोर जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उनके फैंस सिर्फ पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में भी हैं। हानिया आमिर को पाकिस्तान की आलिया भट्ट बुलाया जाता है। यह नाम सुनकर काफी खुश होती हैं। वह इसे अपनी तारीफ समझती हैं।
हानिया ने होली के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह बिंदी लगाए हुए नजर आ रही थीं। हानिया आमिर की ये चीज लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने हानिया को बिंदी लगाने के लिए ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा इस बिंदी की वजह से मैं आपको अनफालो कर रहा हूं।
रमजान का महीना है और आप ये पाकिस्तान में कर रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा यार मैं आपकी बहुत बड़ी फैन थी लेकिन आपने निराश किया। आप मुसलमान होकर हिंदुओं के रिवाज करती हो। एक यूजर ने लिखा हमे सब नजर आ रहा है। ये ऐसा भारतीय दर्शकों को रिझाने के लिए कर रही है। कुछ यूजर ने उन्हें होली की मुबारकबाद देने के लिए भी ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि यह गैर इस्लामिक है। (हिफी)