रान्या राव की स्वर्ण तस्करी हैरतअंगेज

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव को बीते दिनों 17 किलो सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। अब पूछताछ में रान्या ने इस बात को स्वीकार कर लिया है। इतना ही नहीं रान्या ने खुलासा किया कि दुबई के साथ दूसरे देशों से भी सोने की तस्करी की गई है। रान्या राव को बीते दिनों एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। रान्या दुबई से वापस लौट रही थी और उनके पास से 14 किलोग्राम से ज्यादा सोना मिला था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस से पूछताछ में रान्य राव ने कई अहम खुलासे किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि दुबई ही नहीं अमेरिका और यूरोप में भी वे इसी तरह की यात्रा कर चुकी हैं। बता दें कि कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने बीते 1 महीने में 4 बार दुबई की यात्रा की थी। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को उन पर शक हुआ और जैसे ही वे दुबई से लौटीं तो उनके पास से 14 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद हुआ। इसके बाद तत्काल रान्या को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। अब इस पूछताछ में रान्या ने कई अहम खुलासे किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि वे केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और यूरोप समेत दूसरे देशों में भी इस तरह के काम को अंजाम दे चुकी हैं। अब रान्या की पोल खुल गई है और पुलिस हिरासत में हैं। सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव अक्सर दुबई की यात्रा करती रहती थी।इस कारण राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारी उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। कथित तौर पर रिकॉर्ड से पता चला है कि पिछले साल उसने करीब 30 बार दुबई का दौरा किया। इसमें पिछले 15 दिनों में ही चार यात्राएं शामिल हैं। इस वजह से अधिकारियों के लिए आशंका का आधार और मजबूत हो गया। (हिफी)