रेखा ने अक्षय की अनदेखी कर अभिषेक को लगाया गले
एक वक्त था जब रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे चारों ओर फैले होते थे। ये बात थी 90 के दशक की। दोनों का एक फोटोशूट भी आया था जिसने गहमागहमी मचा दी थी। फिर जैसे तैसे समय के साथ साथ ये गॉसिप्स थमे और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में बिजी हो गए। मगर हालिया एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि एक बार फिर अक्षय कुमार और रेखा का जिक्र शुरू हो गया है। वीडियो देख तो लोग ये तक कहने लगे कि रेखा ने अक्षय कुमार को सरेआम इ्ग्नोर कर दिया जबकि अभिषेक बच्चन को गले लगाया।
मुंबई में तीन मार्च को एक कार्यक्रम हुआ, जहां स्टेज पर रेखा के साथ-साथ कई सितारे नजर आए। रेखा स्टेज पर पहले से मौजूद होती हैं। फिर शिखर धवन, अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन भी आते हैं। इसी दौरान छोटे से वीडियो को देखकर लगता है कि रेखा ने अक्षय कुमार को इन्गोर कर दिया। हुआ ये कि रेखा स्टेज पर मौजूद होती हैं। वह अवॉर्ड देने के लिए आती हैं। अक्षय और शिखर धवन साथ में आते हैं। रेखा इस दौरान शिखर से हाथ मिलाती हैं और बातचीत करती हैं लेकिन अक्षय से नहीं। फिर दूसरे ही पल अभिषेक बच्चन भी स्टेज पर आते हैं। बिग बी के बेटे को वह सीने से लगा लेती हैं और प्यार लुटाती हैं लेकिन फिर भी अक्षय से उनकी मुलाकात नहीं होती। वीडियो देख ऐसा लगता है कि खिलाड़ी भी समझ जाते हैं और वह थोड़ा पीछे जाकर खडे़ हो जाते हैं।
ये बात है 1996 की जब अक्षय कुमार और रेखा ने कई फिल्में भी साथ में की थी। दोनों के अफेयर को लेकर तरह तरह की बातें की जाती थी। एकबार सिने ब्लिट्ड को दिए इंटरव्यू में रवीना ने इन बातों पर रिएक्ट किया था। रवीना टंडन ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अक्षय कुमार और रेखा के बीच ऐसा कुछ था। सच तो ये था कि रेखा को अक्षय ने सिर्फ फिल्म के लिए बर्दाश्त किया था। (हिफी)