स्वास्थ जगत

नीम भी है गुणकारी

नीम स्वास्थ्य व शरीर के लिए बहुत गुणकारी है। स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ यह आपको व आपके बच्चे को मच्छरों के आंतक से भी बचाने में मदद करता है। यह एक मच्छर नाशक है। नीम के तेल को शरीर पर लगाने से मच्छर आपसे कोसों दूर रहते हैं। नीम के साथ नारियल तेल का मिश्रण करने से भी मच्छरों को घर के अंदर प्रवेश करने से रोका जा सकता है, यह एक प्रभावी तरीका है। आप नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर दीया जलाएं, इसकी महक से मच्छर आपके बच्चे से दूर रहंेगे। यह एक जीवाणुरोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरस एजेंट होले के साथ आपकी त्घ्वचा पर एक विशेष महक छोड़ता है, जो मच्छरों को रोकती है। इन दोनों तेल के मिश्रण को शरीर पर लगाने से यह कम से कम आठ घंटे तक आपके शरीर को मच्छरों से सुरक्षित रखता है। कम आठ घंटे के लिए आपके शरीर को मच्छरों से सुरक्षित करता है। लवेंडर के फूल खुशबूदार होने के साथ-साथ आपको मच्छरों से बचाने का भी एक अच्छा तरीका है। आप इस फूल की महक से मच्छरों को असमर्थ बना सकते हैं। इसके लिए आप लवेंडर के तेल को कमरे में रूम फ्रेशनर की तरह छिड़कें, इससे मच्छर कमरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। आप चाहें तो इसे अपनी क्रीम के साथ मिलाकर भी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा ट्री टी ऑयल बालों व स्किन के अलावा मच्छरों से बचाव के लिए भी फायदेमंद है। इसकी महक और जीवाणुरोधी गुणों के कारण यह आपको मच्छरों से बचाता है। आप बच्चे या अपनी त्वचा पर इस तेल को मलें या इसका स्प्रे आप कमरे के चारों ओर कर लें, यह महक मच्छरों को आप से दूर रखती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button