
निकाय चुनाव, प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा लगाएगी मुहर
देहरादून। निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। यदि सहमति बनीं तो भाजपा देर रात को नपा और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम के मेयर पद को छोड़कर दो-तीन दिन में पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी।