देश

अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा और उसके नेताओं पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी प्रचार के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और उसके नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दिल्ली के यह चुनाव अलग हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के डेढ़ महीने पहले से ही पैसे, जूते, बेडशीट, साडियां, राशन, सोने की चेन का खुला वितरण शुरू हो गया है। किसी को भी चुनाव आयोग का डर नहीं है कि कोई रोकेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह वितरण पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि ये हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है।
यह वितरण सरकारी पैसे से नहीं किया जा रहा है। इसे ‘गाली-गलौज’ पार्टी के कुछ नेता बांट रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button