देश

भाजपा प्रदेश प्रभारी का गहलोत पर निशाना

जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया। उन्होंने अशोक गहलोत के मणिपुर के मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि 2023 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी क्यों हारी।
अग्रवाल ने कहा, तू इधर-उधर की बात मत कर, यह बता कि कारवां कहां लुटा। जनता ने 2023 में कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया। गहलोत सरकार ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा, इसका जवाब पहले जनता को दें।ष् उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने 2024 में बेहतरीन काम किए हैं, जो 2025 और आगे भी जारी रहेंगे। अग्रवाल ने कहा, ष्2028 में जब भाजपा 160 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी, तब जनता खुद बताएगी कि किस सरकार ने क्या किया।ष्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button