देश

2024 को लेकर बीजेपी का बड़ा कदम, कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी, जाखड़ को भी इनाम

नई दिल्ली। 2024 चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इन सबके बीच भाजपा ने आज 2024 चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हाल में ही भाजपा की एक बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही लगातार कयास लग रहे थे कि कहीं ना कहीं पार्टी में बड़े फेरबदल होंगे। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना में भाजपा लगातार के चंद्रशेखर राव के खिलाफ हमलावर हैं। ऐसे में जी किशन रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
तेलंगाना के अलावा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। पंजाब में यह जिम्मेदारी कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को दी गई है। सुनील जाखड़ पंजाब की परिस्थितियों को भलीभांति समझते हैं। वह कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब में भाजपा अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। झारखंड में मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। पहले नाराज बाबूलाल मरांडी को भाजपा में शामिल कराया गया और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद से कहा कि वे अपना ध्यान 2024 से आगे स्थानांतरित करें और 2047 तक कई क्षेत्रों में भारत के विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करें, जब वह अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा। पीएम मोदी ने प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की है। पीएम मोदी ने 2047 तक के युग को देश के लिए ष्अमृत कालष् (स्वर्ण युग) बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 25 वर्षों में यानी 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा और भारत उच्च शिक्षित कार्यबल के उद्भव और विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने का गवाह बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button