देश

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 फरवरी से लगाएंगे जनता दरबार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जनवरी से मुख्यमंत्री निवास में जनता दरबार की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल के तहत, सीएम हर महीने एक बार जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान प्रदान करेंगे। पहली जनता दरबार 6 जनवरी को आयोजित होगी। हालांकि अभी जनता दरबार में किसी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएंगी और किस तरह से इसका संचालन होगा इसको लेकर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से शुरू किया जा रहा जनता दरबार जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का एक नया कदम होगा। यह पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार के मॉडल पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद जनता की समस्याओं को सुनेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल समाधान निकालेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय इस संबंध में तैयारी कर रहा है और 6 जनवरी से शुरुआत होने की संभावना है। हालांकि, इस तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button