देश

कांग्रेस ने पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस

 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पीयूष गोयल ने लोकसभा के एक सदस्य के खिलाफ आरोप लगाकर उच्च सदन के नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर लंदन में उनकी टिप्पणी करते हुए गोयल ने गांधी का नाम नहीं लिया था लेकिन यह स्पष्ट था कि वह उनका जिक्र कर रहे थे।
अपने नोटिस में गोहिल ने कहा कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स के प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 238 में बहुत स्पष्ट है कि ष्किसी सदस्य द्वारा किसी अन्य सदस्य या सदन के सदस्य के खिलाफ मानहानिकारक या आपत्तिजनक प्रकृति का कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोयल ने “दूसरे सदन के सदस्य द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के संबंध में मामला उठाया। नियम 238 ए और साथ ही यह ख्ए, पुरानी परंपरा है कि एक सदन में दूसरे सदन के सदस्य के लिए संदर्भ नहीं दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button