देश

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एमपी को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात: सीएम यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बातें सागर में जनकल्याण पर्व और सागर गौरव दिवस के अवसर कहीं। क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी सहभागिता की। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। सीएम ने कहा कि सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण की दिशा में हम निरंतर गतिशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button