देश
श्रीमद् भगवद् गीता हमारा अमूल्य ग्रंथ है: विज

अंबाला। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य और श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के तृतीय दिवस पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ्ढा ने शिरकत की। विज ने कहा कि जीवन को सार्थक करने के लिए श्रीमद्भगवद् गीता में जो अध्याय एवं श्लोकों का विवरण किया गया है, उसे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने प्रसंगों एवं भक्ति गीतों से यहां पर बताया है। श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है।