देश
कांग्रेस वन नेशन, वन टैक्स पर जनता को गुमराह कर रही: वीडी शर्मा

भोपाल। कांग्रेस के जीएसटी को लेकर लगाए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस पॉलिसी पर भ्रम फैलाकर सिर्फ जनता को गुमराह ही नहीं कर रही, बल्कि देश का बहुत बड़ा नुकसान भी कर रही है। ऐसे समय में जबकि देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।