लेखक की कलम

बिजनेस फ्रेंडली नीतियों का असर

(हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

व्यवस्था में सकारत्मक बदलाव के चलते यूपी बिजनेस हब बनकर उभरा है। योगी आदित्यनाथ की बिजनेस फ्रेंडली नीतियों के परिणामस्वरूप अब उद्यम प्रदेश बन रहा है।
नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी बताया था। उनका यह कथन तथ्यों पर आधारित था। योगी सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों को देखने के बाद नरेंद्र मोदी इस निष्कर्ष पर पहुँचे थे। उनका यह कथन विधानसभा चुनाव में नारा बनकर चला था। मतदाताओं ने भी इसको स्वीकार किया। इस आधार पर योगी आदित्यनाथ को दुबारा सरकार बनाने का जनादेश मिला था। पिछली बार मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद व्यवस्था को बेहतर बनाया था। इस बार उन्होंने कहा कि अब पहले से अधिक तेजी के साथ कार्य किया जाएगा। उनका यह संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने सौ दिन का एजेंडा निर्धारित किया था। इस अवधि में ही ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने की यात्रा आगे बढ़ रहीं है। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। यह यात्रा एक नई मंजिल पर पहुंचेगी।
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तीन जून को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए। उन्होंने अस्सी हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट के निवेश प्रस्तावों का शुभारम्भ किया। उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों को इसका लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। योगी आदित्यनाथ ने पहले कार्यकाल की शुरुआत में ही निवेश के अनुकूल माहौल बनाने पर फोकस किया था। इस दिशा में व्यापक सुधार के बाद इंवेस्टर्स समिट का सिलसिला शुरू हुआ था। बड़े माहौल के चलते उद्योगपतियों की दिलचस्पी बढ़ी थी। प्रदेश उपभोक्ता राज्य से निर्यातक राज्य के रूप में उभर रहा है। प्रदेश देश दुनिया में तेजी से उभर रहे सेक्टर का भी हब बन रहा है। डेटा सेंटर आईटी और इलेक्ट्रानिक् में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्यूफक्चरिंग हैंडलूम टेक्सटाइल अक्षय ऊर्जा
मध्यम एवं लघु उद्योग में भी निवेश हो रहा है।
ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन लखनऊ के साथ ही प्रदेश के सभी पचहत्तर जनपदों में किया गया। उद्योग विभाग और जिलाधिकारी की उपस्थिति में हर जनपद में एक करोड़ से तीन करोड़ रूपये तक के इनवेस्टमेंट वाले उद्यमियों के लिए समारोह आयेजित हुआ। समारोहों में भागीदारी करते हुए उद्यमी सीधे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 से जुड़े थे। इन्वेस्टर्स समिट पहले भी होती थी, लेकिन उद्योगपति निवेश को उत्सुक नहीं थे। योगी आदित्यनाथ ने निवेश के अनुकूल इंतजाम किए। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बनाया गया। यह प्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से निकालकर समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का कालखंड रहा है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है, जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं। आज यहां सकारात्मक माहौल है। योगी ने नए भारत के नए यूपी के रूप में उभारने में सफलता प्राप्त की है।
आज प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर चैबीस घण्टे, तहसील मुख्यालय कारीब बाइस घण्टे, ग्रामीण क्षेत्र में सोलह से सत्रह घण्टे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में चैबीस घण्टे विद्युत आपूर्ति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी से परिवेश बदला है। आज प्रदेश में एयरपोर्ट, हवाई पट्टी विकास, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, बलिया लिंक एक्सप्रेसवे के कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय को फोर लेन से तथा तहसील मुख्यालयों और विकास खण्ड मुख्यालयों को दो लेन से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
पहले यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश में चैदहवें स्थान पर था, आज व्यापार का वातावरण बना है। प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। आज प्रदेश में तेजी के साथ निजी निवेश हो रहा है। निजी क्षेत्र में अब तक तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। इसके माध्यम से पैंतीस लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी के साथ जोड़ा गया है। जीएसटी के तहत उनचास हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था,जो अब बढ़कर एक लाख करोड़ रुपए हो गया है। आबकारी में पहले करीब बारह हजार करोड़ रुपए राजस्व मिलता था, अब छत्तीस हजार करोड़ रुपए मिल रहा है। स्टाम्प एवं निबंधन में नौ से दस हजार करोड़ रुपए मिलता था, जो अब पच्चीस हजार करोड़ मिलता है। मंडी शुल्क में छह से आठ सौ करोड़ रुपए मिलता था, अब दो हजार करोड़ रुपए प्राप्त होता है। इसी प्रकार पूर्व में माइनिंग से उत्तर प्रदेश को करीब तेरह सौ करोड़ रुपए की आय ही होती थी, जो अब बढ़कर बयालीस करोड़ रुपये तक हो गयी है। यह चुस्त प्रशासन, सही नीयत तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश का परिणाम है। सुशासन से यहां ईज आफ लिविंग बेहतर हुई है।
यूपी में इनवेस्टर्स समिट का ये तीसरा संस्करण है, जिसकी शुरुआत पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुई। पीएम मोदी ने कहा कि बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश आया है।
भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निर्यात करके नया रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं। मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को
धरातल पर लएगा।
इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं इस क्षेत्र का सांसद हूं। इस आधार पर मैं प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं, मुख्यमंत्री योगी जी के लिए कहना चाहूंगा कि निर्णय लेने की क्षमता की वजह से आज उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे नम्बर का राज्य बन गया है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर आज भारत की जो पहचान बनी उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता है। आज भारत अगर अंतराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरा विश्व कान खोलकर सुनता है। उत्तर प्रदेश रिसोर्स के मामले में अभूतपूर्व है,आप सभी निवेशकों से कहना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री जी आप सबके लिए हर क्षण तैयार हैं। उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है, उसका श्रेय मुख्यमंत्री जी को जाता है,और सारा विजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है।”
यूपी ग्राउंड सेरेमनी को संबोधित करते हुए उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे दो महान नेताओं के साथ मिलने का मौका मिला जो भारत को नया भारत बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। जब उत्तर प्रदेश सफल होगा तभी देश आगे बढ़ेगा ।इसलिए उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित हुई। ये देश में सबके सामने है। हम इतने राज्यो में काम करते है, लेकिन हमको उत्तर प्रदेश के गवर्नेंस में निर्णय लेने की क्षमता अभूतपूर्व दिखी। आपका विजन प्रधानमंत्री जी के विजन से मेल खाता है। अडानी ग्रुप 70 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रदेश में कर रहा है। जिसमे 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मैं सोच भी बदलता हूँ,मैं नजरिया भी बदलता हूँ,बदलता नहीं तो सिर्फ लक्ष्य नही बदलता हूँ। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button