समग्र विकास का संकल्प

(हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की यूपी यात्रा का व्यापक महत्व रहा। देश के समग्र विकास में नगर और गांव दोनों शामिल है।इसके प्रति नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की कटिबद्ध है। लखनऊ में उद्योग विकास का संकल्प दिखाई दिया। कानपुर देहात के परौंख में ग्राम विकास का मंसूबा था। यह संयोग है कि लगभग इसी समय मोदी सरकार ने अपने आठ वर्ष पूरे किए। इधर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को दुबारा जनादेश मिला है। दोनों सरकार समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रहीं हैं। कानपुर देहात के परौंख गांव देश के राष्ट्रपति प्रधानमन्त्री उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मौजूद थे। डॉ. आंबेडकर और महात्मा गांधी का स्मरण किया गया। दोनों के विचारों पर अमल का संकल्प व्यक्त किया गया।
महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का विचार दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका भी उल्लेख किया। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकारें महापुरुषों के सपनो को साकार कर रहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का युवा जब इन परिवारवादियों को सत्ता से बाहर कर दिया है। अब यह लोग सब एक हो रहे हैं। लेकिन इनको देश का युवा अब सत्ता नहीं देगा। लोकतंत्र में परिवारवादी पार्टियों से बचने की जरूरत है। देश में मजबूत विपक्ष होना चाहिए। लेकिन इसमें परिवारवाद की बीमारी नहीं रहनी चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। गांव के बेटे-बेटी भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए जरूरी है कि परिवारवादी पार्टियां से मुक्ति जरूरी है ।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परौंख में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एक साथ आकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अस्सी हजार करोड़ रुपये के निवेश का शुभारंभ करके सीधे प्रधानमंत्री इस गांव पहुंचे हैं। देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन दिख रहा है। उसी का असर है कि परौंख आदर्श गांव बन गया है। इस गांव में हर प्रकार की बुनियादी सुविधा है, तीन परिषदीय विद्यालय, एक जूनियर एवं एक इंटर कालेज है। सामुदायिक भवन और मंडी भी है। परौंख आदर्श गांव बन गया है। डिजिटल गांव बन गया है। काशी के साथ उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उठकर आगे बढ़ गया ।राष्ट्रपति के साथ प्रधानमन्त्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री न ने पथरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। उन्होंने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव के लिए आज ऐतिहासिक दिन था ।देश के राष्ट्रपति प्रधानमन्त्री उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ यहां मौजूद थे। डॉ. आंबेडकर और महात्मा गांधी का स्मरण किया गया। दोनों के विचारों पर अमल का संकल्प व्यक्त किया गया। संविधान की भावना के अनुरूप प्रजातंत्र को मजबूत बनाने
पर विचार हुआ। प्रधानमन्त्री नरेंद्र
मोदी ने एक बार फिर परिवारवादी
दलों को स्वास्थ्य प्रजातंत्र के प्रतिकूल बताया।
रामनाथ कोविंद नरेन्द्र मोदी आनन्दी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात के ग्राम परौंख में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मेरा गांव मेरी धरोहर अभियान के अन्तर्गत आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए थे। राष्ट्रपति ने पैतृक आवास मिलन केन्द्र को सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था। जिसे सामुदायिक केन्द्र मिलन केन्द्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के आधुनिक भारत के निर्माण के संकल्प के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। बाबा साहब मानते थे कि हमारे लोकतंत्र की जड़ें देश की प्राचीन परम्पराओं से ही अपनी जीवनी शक्ति प्राप्त करती हैं। भारतीय संस्कृति पर आधारित समावेशी तथा समरस समाज के निर्माण तथा गरीब, पिछड़े वर्ग के उत्थान के प्रति बाबा साहब जीवन भर संघर्षरत रहे। उनके आदर्शों को जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने कार्य रूप दिया है, वह सभी के लिए अनुकरणीय और अपने आपमें मिसाल है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है, क्योंकि गांव हमारी आत्माओं में बसता है। भारत के गांव अध्यात्म, आदर्श, परम्पराओं, प्रगतिशीलता संस्कार, सहकार, ममता और समता के प्रतीक होते हैं। अमृत काल में ऐसे ही गांवों का पुनर्गठन, पुनर्जागरण करना हमारा कर्तव्य है। भारत के गांवों में तीव्र गति से सड़कों का निर्माण हो रहा है। ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जा रहा, आवास बन रहे हैं,एलईडी स्ट्रीट लाइटे लग रही हैं। शहरों के साथ हमारे गांव भी विकास के पथ पर कदम से कदम मिलाकर चलें, यह हमारा संकल्प है। ड्रोन जैसी तकनीक के प्रयोग से खेती किसानी से जुड़े मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से किये जा रहे हैं। तकनीक के जरिये किसान की सुविधा और आमदनी दोनों बढ़े हैं, इस दिशा में और भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। जनधन योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना,हर घर जल योजना,आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं का लाभ करोड़ों गांववासियों को मिला है। गरीब कल्याण के लिए देश नेें जिस तेजी से कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। हमारा लक्ष्य है कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक बिना किसी पक्षपात के पहुंचे। समरसता और समानता के जिस सपने के साथ बाबा साहब ने देश को संविधान दिया था, वह सपना आज पूरा हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ आत्मनिर्भर गांवोें से है।
राजधानी लखनऊ में उद्योग विकास का संदेश दिया गया ।यहां ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था । योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने की यात्रा आगे बढ़ रहीं है ।उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है ।प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में अस्सी हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट के निवेश प्रस्तावों का शुभारम्भ किया। उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों को इसका लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बेहतर माहौल के चलते उद्योगपतियों की दिलचस्पी बढ़ी है । प्रदेश उपभोक्ता राज्य से निर्यातक राज्य के रूप में उभर रहा है। प्रदेश देश दुनिया में तेजी से उभर रहे सेक्टर का भी हब बन रहा है। डेटा सेंटर आईटी और इलेक्ट्रानिक् में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्यूफक्चरिंग हैंडलूम टेक्सटाइल अक्षय ऊर्जा मएमएसएमई में भी निवेश हो रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन लखनऊ के साथ ही प्रदेश के सभी पचहत्तर जनपदों में किया गया।
उद्योग विभाग और जिलाधिकारी की उपस्थिति में हर जनपद में एक करोड़ से तीन करोड़ रूपये तक के इनवेस्टमेंट वाले उद्यमियों के लिए समारोह का आयेजित हुआ। समारोहों में भागीदारी करते हुए उद्यमी सीधे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 से जुड़े थे। जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं। आज यहां सकारात्मक माहौल है। नए भारत के नए यूपी के रूप में उभारने में सफलता प्राप्त की है। (हिफी)