अध्यात्म

वास्तु टिप्स: घर पर बांसुरी रखने के फायदे

(हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नजर नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखिए। इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी। भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी।
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है।
मन में आनंद की अनुभूति होती है। बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।
यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाव दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ, वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए।
बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा जिससे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button