खेल रत्न नहीं, भारत के रत्न

(एससी मिश्र-हिफी फीचर)
अन्तरराष्ट्रीय स्तर का जब कोई मैच हो रहा होता है और भारतीय टीम विजयश्री हासिल करती है तो समूचा देश गौरवान्वित होता है। उस समय वे खिलाड़ी नहीं अपित स्वयं भारत खेल रहा होता है। इसलिए अन्तरराष्ट्रीय मैचों और ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कारों की घोषणा खेल प्रेमियों ही नहीं, सभी देशवासियों को प्रसन्नता से भर देती है। मनु भाकर, हरमनप्रीत कौर और शतरंत चैम्पियन डी. गुकेश को भारत रत्न मिलने से अन्य युवाओं को भी बेहतर खेलने की प्रेरणा मिलेगी। अभी अन्तर महाद्वीपीय और ओलंपिक में हमारे पास पदक कम आ रहे हैं। भविष्य में स्वर्णपदकों का ढेर लगेगा।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के अलावा शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम की कप्तान हरमनप्रीत की और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न घोषित किया गया। इसी क्रम में 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, जिसमें दो लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।
गुकेश डी को शतरंज, हरमनप्रीत सिंह-हॉकी, प्रवीण कुमार- पैरा-एथलेटिक्स, मनु भाकर-शूटिंग में भारत रत्न का अवार्ड मिला है।
अर्जुन अवॉर्ड विजेता-2024 में ज्योति याराजी-एथलेटिक्स, अन्नू रानी-एथलेटिक्स, नीतू-मुक्केबाजी, स्वीटी बुरा-मुक्केबाजी, वंतिका अग्रवाल-शतरंज, सलीमा टेटे-हॉकी, अभिषेक-हॉकी, संजय-हॉकी, जरमनप्रीत सिंह-हॉकी, खजीत सिंह-हॉकी, राकेश कुमार-पैरा-तीरंदाजी, प्रीति पाल-पैरा-एथलेटिक्स, जीवनजी दीप्ति पैरा-एथलेटिक्स, अजीत सिंह-पैरा-एथलेटिक्स, सचिन सरजेराव खिलारी-पैरा-एथलेटिक्स, धर्मबीर-पैरा-एथलेटिक्स, प्रणव सूरमा-पैरा-एथलेटिक्स, एच होकातो सेमा-पैरा-एथलेटिक्स, सिमरन जी-पैरा-एथलेटिक्स, नवदीप-पैरा-एथलेटिक्स, नितेश कुमार-पैरा-बैडमिंटन, थुलासिमथी मुरुगेसन-पैरा-बैडमिंटन, नित्या मति सिवन-पैरा-बैडमिंटन, मनीषा रामदास-पैरा-बैडमिंटन, कपिल परमार-पैरा-जूडो, मोना अग्रवाल-पैरा-शूटिंग, रूबीना फ्रांसिस पैरा-शूटिंग, स्वप्निल रेश कुसले-शूटिंग, सरबजोत सिंह-शूटिंग, अभय सिंह-स्क्वैश, साजन प्रकाश-तैराकी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच 2024 में भाष राणा-पैरा-शूटिंग, दीपाली देशपांडे-शूटिंग, संदीप सांगवान-हॉकी, एस. मुरलीधरन-बैडमिंटन, अरमांडो एग्नेलो कोलाको-फुटबॉल, अमन सहरावत-कुश्ती।
अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 2024, सुच्चा सिंह-एथलेटिक्स, मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा-स्विमिंग शामिल हैं।
भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को काफी विचार-विमर्श के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थी तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर किया था। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है। मनु भाकर के अलावा तीन और खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने डी गुकेश को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया है। डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में चीन के लिन डेन को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया है। डी गुकेश ने भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी था। हरमनप्रीत के साथ पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में प्रवीण ने भारत के लिए ऊंची कूद के टी64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रवीण ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारत के लिए पैरालंपिक खेलों में उनके इस अद्भुत योगदान के लिए प्रवीण कुमार को सर्वोच्च खेल सम्मान दिया गया है।बता दें कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च खेल सम्मान है। इस सम्मान के तरत पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी या एथलीट को 25 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ-साथ एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। बता दें कि पहले खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को सिर्फ 7.5 लाख रुपए ही मिलते थे, लेकिन साल 2020 में इसे बढ़ाकर 25 लाख किया गया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस 2024 ओलिंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और गोल-स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष स्थान पर रहे। हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस 2024 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में आठ मैचों में 10 गोल किए। उनका ये स्कोर ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स से तीन गोल अधिक रहा।ओलिंपिक में हॉकी में भारत को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक दिलाने वाले अमृतसर के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चौंपियन डी गुकेश व पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
अमृतसर के हॉकी खिलाड़ी जर्मनप्रीत व जालंधर के सुखजीत सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इनमें रिकार्ड 17 पैरा एथलीट हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान करेंगी। अमृतसर के गांव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत को खेल रत्न मिलने की घोषणा से परिवार व खेल प्रेमी खुश हैं। किडनी की बीमारी से पीड़ित उनके पिता सरबजीत सिंह और मां राजविंदर कौर ने गुरु साहिब का शुकराना किया। पिता ने कहा कि गांव में कोई हॉकी को जानने वाला नहीं था। हरमनप्रीत ने हॉकी को चुना व सफलता के झंडे गाड़ दिए। जर्मनप्रीत के स्वजन भी खुश हैं। जालंधर के गांव धनोवाली के सुखजीत को 2018 में कैंप में रीढ़ की हड्डी में ऐसी चोट लगी थी कि चार माह बिस्तर से नहीं उठ पाए। दाईं टांग में पैरालिसिस हो गया। पिता एएसआई अजीत सिंह पंजाब पुलिस हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। उनकी चाहत थी कि बेटा देश के लिए खेले। सुखजीत ने हिम्मत नहीं हारी और 2022 में फिर भारतीय टीम में जगह बनाई और अब अर्जुन पुरस्कार की घोषणा से उनका सीना गर्व से फूल गया है। (हिफी)