Uncategorizedलेखक की कलमसम-सामयिक

गडकरी ने योगी के नेतृत्व को सराहा

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिफी फीचर)

मोदी सरकार के नौ वर्षो की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का सिलसिला अभी चल रहा है। इसके दृष्टिगत भाजपा महा जनसम्पर्क अभियान संचालित कर रही है। दूसरों तरह केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विकास यात्रा भी आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में 2,200 करोड़ रुपये की 05 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने जो कहा वह योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर आधारित था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, देश का नम्बर वन प्रदेश बनेगा। उत्तर प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के समान बनेगा।
योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वह उनकी कार्यशैली के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि जिन 05 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, वह समय से पूर्ण होंगी तथा प्रदेश की जनता को उसका लाभ मिलेगा। विगत नौ वर्षों के दौरान देश में हाई-वे, वॉटर-वे, एक्सप्रेस-वे, बाईपास निर्माण में अभूत पूर्व सफलता मिली है। यह नए भारत की तस्वीर नई तस्वीर है। प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या को जोड़ने के लिए 4-लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी। योगी ने कहा वर्ष 2025 में प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुम्भ होगा। इसके दृष्टिगत प्रतापगढ़ से प्रयागराज और प्रयागराज से चित्रकूट को जोड़ने के लिए भी यह मार्ग आगे बढ़ेगा। आज प्रतापगढ़ के अन्दर के मार्ग और बाईपास की आधारशिला रखी गई। वाराणसी प्रयागराज, गोरखपुर तथा लखनऊ से 4-लेन कनेक्टिविटी से जुड़ा है। सरकार की प्राथमिकता है आगामी कुम्भ से पहले यह सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतापगढ़ के ‘आँवला’ का विशिष्ट उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। प्रतापगढ़ के किसानों ने आँवले की मिठास को देश व दुनिया में पहुंचाया है। आँवले के प्रोडक्ट को सपोर्ट करने तथा उसको नयी डिजाइनिंग के साथ जोड़ने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसमंे कोई संदेह नहीं कि उत्तर प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अवसंरचना के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं, वह नजीर बन रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग निवेश के लिए आ रहे हैं। वस्तुतः जब सत्तारूढ़ पार्टी का संगठन सेवा समर्पण और समरसता के विचार से संचालित होता, जब सरकार सबका साथ सबका विकास के भाव से कार्य करती है, तभी सुशासन की स्थापना होती है। मोदी और योगी सरकार ने इसे चरितार्थ करके दिखाया है। यही कारण है इन सरकारों के पास अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए बेशुमार तथ्य हैं। भाजपा का संगठन भी यह दावा कर सकता है कि उसके सदस्यों जन सेवा में विश्वास है। भाजपा इस समय मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महा जनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें टिफिन सम्मेलन भी शामिल है। वस्तुतः यह समरसता के विचार से प्रेरित कार्यक्रम है। भाजपा की सरकारें भी यह दावा कर सकती हैं कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी, संगठन महामन्त्री धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक आदि टिफिन सम्मेलनों में सहभागी हो रहे हैं। यहां भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और उसके अनुरूप सरकारों के कार्यों पर चर्चा होती है।समरसता के अनुरूप सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प दिखाई देता हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां आत्मविश्वास का संचार करती है। जनसम्पर्क के दौरान पार्टी के लोगों को शर्मिंदगी का सामना नहीं करना होता है। नौ वर्ष में भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विकास की यह यात्रा तेज से आगे बढ़ रही है। विश्व स्तर पर भारत का महत्व बहुत बढ़ा है। देश से आतंकवाद अलगाववाद को समाप्त करने में सफलता मिली है। प्रतिदिन सैंतीस किमी हाईवे देश में बनाए जा रहे हैं। नौ वर्षों में देश का चैमुखी विकास हुआ है और गरीब वंचित वर्ग को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुई है। संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया गया है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किया है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर है। अपराध के खिलाफ सरकार की नीतियों की चर्चा पूरी दुनिया में है। सरकार की उपलब्धियां सत्तारूढ़ पार्टी में आत्मविश्वास का संचार करती हैं।
भाजपा में आज यह आत्मविश्वास सहज रूप में दिखाई दे रहा है। क्योंकि मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देती है। इसके पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ नहीं मिला थी। ढांचागत सुविधाओं का अभूत पूर्व विकास हुआ है। इसके भाजपा के जनसम्पर्क महा अभियान जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने काशी में कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ जनसंपर्क से जनसमर्थन प्राप्त करते हुए हर घर, हर व्यक्ति से संपर्क करना है। मिशन 2024 को लेकर केंद्र सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड हर मतदाता तक पहुंचा है। सबको जोड़कर, सब तक पहुंचते हुए अभियान को सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी, सर्वग्राही व सर्व समावेशी बनाना है।
महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन से प्रत्येक मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी स्थानीय नागरिकों के साथ जुड़ेंगे। इससे पूर्व 20 जून को वाराणसी, चंदौली, भदोही व मछलीशहर लोकसभाऑ की जनसभाएं होंगी जिसे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। 20 जून से 30 जून तक चलने वाले घर-घर सम्पर्क, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं 25 जून को मन की बात कार्यक्रम भी जन संपर्क महा अभियान के माध्यम बनेंगे। एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतापगढ़ के ‘आँवला’ का विशिष्ट उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। प्रतापगढ़ के किसानों ने आँवले की मिठास को देश व दुनिया में पहुंचाया है। आँवले के प्रोडक्ट को सपोर्ट करने तथा उसको नयी डिजाइनिंग के साथ जोड़ने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button