Uncategorizedलेखक की कलमसम-सामयिक

यूपी में गडकरी का रोड मैप

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

देश की राजनीति मंे उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा महत्व है इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यहां सड़कों का जाल बिछा दिया है। देश भर में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश मंे ही बने हैं। लगभग एक साल पहले भी भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को यादा करते हुए कहा था कि अटल जी ने ही प्रधानमंत्री सड़क योजना का शुभारम्भ करके गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा है। पिछले दिनों (12 जून) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और देवरिया को नितिन गडकरी ने 8350 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। प्रतापगढ़ मंे 2150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया तो देवरिया मंे 6200 करोड़ की पांच सड़क परियोजनाओं की शिला रखी गयी है। गडकरी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार की कानून-व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की।
यातायात की दिशा में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन करते हुए प्रतापगढ़ की जनता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ से अयोध्या-सुल्तानपुर को जोड़ते हुए 4 लेन राजमार्ग का उपहार मिलने जा रहा है। अगले वर्ष परियोजनाओं से अयोध्या की यात्रा में फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ के बाईपास का भी आज शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की और कहा कि नितिन गडकरी की डिक्शनरी में ना शब्द नहीं है। गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में पिछले नौ वर्षों के दौरान भारत की नई तस्वीर बनाई है। उन्होंने कहा कि आज प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज है। किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा आवास देने का काम किया। प्रदेश के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में 54 लाख पीएम आवास देने का काम किया गया। वैश्विक मंच पर आज भारत की छवि बदली है। जी 20 देशों के प्रतिनिधि वाराणसी आये हैं। विदेशी मेहमान वाराणसी एयरपोर्ट से फोर लेन की सड़कें देखकर अभिभूत हो गये। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि आज काशी से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ गये हैं। काशी की गंगा का अद्भुत नजारा विदेशी मेहमानों को देखने को मिला। आज का भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया को आकर्षित कर रहा है। भीषण गर्मी में केंद्रीय मंत्री गडकरी विकास की नई धारा बहाने आये हैं। प्रदेश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और बेहतर कानून व्यवस्था की नजीर बन गया है। अनैतिक काम को प्रदेश की सरकार ने रोक दिया। कानून व्यवस्था बेहतर नहीं होती तो ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में 35 हजार करोड़ के निवेश नहीं मिलते। डबल इंजन की सरकार नगर निकायों में ट्रिपल इंजन के साथ मिलकर काम करेगी।
लगभग एक साल पहले प्रतापगढ़ विधानसभा के सुखपाल नगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पहुंचे थे जहां उन्होंने 309 करोड़ की लागत से बनने वाले 14 किमी के बायपास का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 600 करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में देवरिया बाईपास का निर्माण भी शामिल है, जिसकी लागत 1730 करोड़ बताई जा रही है। साथ ही सलेमपुर बाईपास का निर्माण 13.50 करोड़ रुपये की लागत से होना है। नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर 2060 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास हुआ। इसके अलावा सलेमपुर मैरवा मार्ग पर 370 करोड़ और सलेमपुर तमकुही मार्ग पर 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुंदेलखंड के महोबा में बुंदेलखंड को 3500 करोड़ की 9 परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें उन्होंने 7 परियोजनाओं का शिलान्यास जबकि दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। महोबा के मोदी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलावा सहित बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, महोबा सांसद मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश की सारी सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी। महोबा पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बुंदेलखंड और महाराष्ट्र में पुराना रिश्ता रहा है। छत्रसाल महाराज और छत्रपति शिवाजी के बीच गहरी मित्रता थी। उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में इंडस्ट्री और सिंचाई बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महोबा के मंच से यूपी के लिए 41000 करोड़ रुपए की रिंग रोड को स्वीकृति प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मैं और नेताओं जैसा नहीं हूं जो कहूंगा डंके की चोट पर करके दूंगा। नितिन गडकरी ने महोबा में 18 किलोमीटर 4 लेन बाईपास बनाने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले बुंदेलखंड और देश के रोड अमेरिका जैसे बनेंगे। किसानों का भला होना वाला है। गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा अब स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट विलेज बनेंगे। ये सब विकास फिल्म का ट्रेलर है अभी तो फिल्म बाकी है। आप सब डबल इंजन को मजबूत करें। अब मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व की एक नंबर की इकोनॉमी
बनेगा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button