यूक्रेन में बांध के टूटने से भारी तबाही

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध दिन प्रति दिन खतरनाक होता जा रहा है। रूस एक-एक कर यूक्रेन के कई शहरों तबाह कर चुका है। पुतिन की सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बांध को भी उड़ा दिया है। दरअसल, रूस ने यूक्रेन के कखोवका हाइड्रो पावर प्लांट को नुकसान पहुंचाया गया है, जिस कारण यूक्रेन के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यूक्रेन की सेना ने मंगलवार तड़के इस बात की पुष्टि की कि दक्षिणी यूक्रेन में स्थित नोवा कखोवका बांध में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद चारों तरफ पानी फैलने लगा। फैले हुए पानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरह रूस का दावा है कि बांध को डैमेज खुद यूक्रेन ने किया है। बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोग फैलते पानी के लिए रूस को दोषी ठहरा रहे हैं। स्थानीय लोग बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद कह रहे हैं कि यहां सब कुछ खत्म होने वाला है। यहां रहने वाले सभी लोग मरने वाले हैं। रीजनल गवर्नर ओलेकसेंडर प्रोकुदिन ने कहा है कि लोगों को बाढ़ से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने भी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की पुष्टि की है।