Uncategorizedदेश

सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन जैसा जाम

एंबुलेंस फंसी सीओ सिटी व एसओ उतरे सड़कों पर

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को पर्यटन सीजन के जैसा जाम लग गया। होली के अलावा कैंची धाम पहुंचे पर्यटकों की भीड़ की वजह से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। बाद में पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतरे तो बमुश्किल हालात सामान्य हुए।
होली पर इस बार शहर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। वीकेंड पर पर्यटक वाहनों की आमद बढ़नी शुरू हो गई। वहीं कैंची धाम आने व जाने वाले वाहनों की भीड़ बढ़ी तो शहर का यातायात थम गया।
पार्किंग स्थल पैक हेा गए। शुक्रवार दोपहर में हालात बेकाबू हो गए और मालरोड, चिड़ियाघर मार्ग, कचहरी मार्ग, राजभवन रोड, मस्जिद तिराहा, बीडी पांडे अस्पताल तिराहा, भवाली व हल्द्वानी मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
जाम खोलने के लिए पुलिस के सिपाही जगह-जगह तैनात थे मगर संकरी सड़कों में वाहनों का पास होना मुश्किल हो गया। इस बीच रोगी को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम फंस गई।
तल्लीताल में एक सिपाही व एक होम गार्ड के सहारे यातायात सुचारू करने की कोशिश की गई मगर स्थिति बिगड़ने पर सीओ सिटी विभा दीक्षित व एसओ रोहिताश सागर भी पहुंच गए। शाम को करीब चार बजे जाम पूरी तरह खुल सका। शहर में में सैलानियों का पहुंचना जारी है।
सरोवर नगरी में अभी ग्रीष्मकालीन सीजन की शुरूआत भी नहीं हुई है मगर यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रैल-मई में पीक सीजन में ट्रैफिक की स्थिति क्या होगी। इस वर्ष कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शनों को आने वाले सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button