
गार्लिक ब्रेड घर पर बनाएं
रेस्टोरेंट में पिज्जा के साथ सर्व किए जाने वाले गॉर्लिक ब्रेड को घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। जिसे आप लंच में ले जाने के साथ ही शाम को चाय के साथ भी एन्जॉय करे।
सामग्री: 2 ब्रेड स्लाइस, लहसुन की 4 कलियां बारीक कटी हुई, बटर जरूरत के हिसाब से, 1 क्यूब चीज, 2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
विधि: पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। अब ब्रेड की स्लाइस पर घी या मक्खन लगाकर उसे सेंक लें। ब्रेड की दूसरी साइड पर चीज लगाकर गर्म करें। चीज लगी ब्रेड की साइड पर बारीक कटे लहसुन को डालें। अब इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर बुरक दें। इसके बाद स्लाइस को पैन पर तब तक सेंकें, जब तक कि ब्रेड पर लगा चीज अच्छे से पिघल न जाए। वैसे चाहें तो इसे ओवन में 175 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 मिनट के लिए ग्रिल भी किया जा सकता हैं। गर्मागर्म गार्लिक ब्रेड को चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।