Uncategorizedराजनीति

रायबरेली में प्रियंका तो राजस्थान में वसुंधरा

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही चुनावी रंग गाढ़ा होता जा रहा है। इसी साल के अंत तक पांच राज्यों मंे विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमंे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। वर्ष 2023 को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है इसलिए नेताओं के कद का भी आकलन हो रहा है। राजस्थान मंे विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ही अब भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं तो उत्तर प्रदेश मंे कांग्रेस भले ही बैक डोर से प्रियंका गांधी को संसद मंे भेजना चाहती है लेकिन रायबरेली की 49 फीसदी जनता चाहती है कि प्रियंका वहां से सांसद बनें।

राजस्थान में सबसे ज्यादा वसुंधरा राजे लोकप्रिय

राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है। अब से कुछ महीनों बाद ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों में जहां कांग्रेस की गहलोत सरकार एक बार फिर से सत्ता हासिल करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में सवाल ये है कि राजस्थान में बीजेपी को किसके चेहरे पर चुनाव लड़ने से ज्यादा फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया। तो इस सवाल का जवाब तलाश करने के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया और पता लगाया कि राजस्थान में बीजेपी को किसके चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए।
दोनों पार्टियों के तमाम छोटे-बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिए जोर आजमाइश में लग गए हैं। कांग्रेस ने तो सीएम गहलोत के नाम पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, लेकिन बीजेपी को अभी तक शायद अपना सीएम फेस नहीं मिला है। इस बार बीजेपी में सीएम चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे के नाम पर भी थोड़ी असमंजस की स्थिति है। बीजेपी के कई मुख्य कार्यक्रमों के पोस्टरों से वसुंधरा राजे की फोटो के गायब होने और उनके कई कार्यक्रमों में शामिल न होने से यह असमंजस की स्थिति बनी है। इसी बीच एक सर्वे किया गया है।
एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर के ऑल इंडिया सर्वे में लोगों से पूछा गया कि बीजेपी को राजस्थान में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए? जिसमें 51 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी का नाम लिया जबकि 26 फीसद लोगों ने वसुंधरा राजे और 23 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं। इस सर्वे में 2064 लोगों से बात की गई है। यह सर्वे इसी हफ्ते किया गया है, जिसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

प्रियंका को रायबरेली से सांसद बनाना चाहते हैं लोग

लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कांग्रेस भी 2014 और 2019 में मिली हार से सीख कुछ नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस बीच उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को लेकर सभी की नजरें कांग्रेस के फैसले पर टिकी हैं। ये दोनों सीटें कांग्रेस की गढ़ रही हैं। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रायबरेली से फिलहाल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। यह भी खबर सामने आई है कि सोनिया गांधी के साथ हुई पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बल्कि उनको हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजा जाएगा। हालांकि, अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अमेठी से कांग्रेस इस बार प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा रायबरेली से क्या सोनिया गांधी एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगी या फिर उनकी जगह बेटी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में होंगी। अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से उम्मीदवार बनती हैं तो क्या वह जीत पाएंगी। इसे लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है।
सी-वोटर ने सर्वे में लोगों से सवाल किया, रायबरेली से प्रियंका चुनाव लड़ती हैं तो क्या जीत पाएंगी? इसके जवाब चैंकाने वाले मिले हैं। सर्वे में 49 फीसदी लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं तो जीत जाएंगी। वहीं 42 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। इसके अलावा 9 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button