Uncategorizedराजनीतिलेखक की कलम

वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

राजस्थान मंे विधानसभा चुनाव और उसके ठीक 6 महीने के अंदर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल और उन दलों मंे असरदार लोग अपनी-अपनी ताकत दिखाने लगे हैं। भाजपा की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जानती हैं कि पार्टी हाईकमान उनको किनारे करना चाहता है इसीलिए उन्हांेने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों कोटा मंे वसुंधरा राजे सिंधिया ने पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल की अगुवाई में शानदार रैली करके दिखा दिया कि उनका आधार कम नहीं हुआ है। वसुंधरा ने गहलोत सरकार पर योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाकर यह भी जता दिया कि उनके पास मुद्दों की कमी नहीं है। भाजपा नेतृत्व भी राज्य मंे सियासी गतिविधियों पर नजर रखे है। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य मंे पार्टी की नई टीम बना दी है। भजनलाल शर्मा और दीया कुमारी जैसी नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जानते हैं कि सचिन पायलट उनको आसानी से दुबारा सत्तारूढ़ नहीं होने देंगे। इसीलिए वे जन आकर्षक योजनाएं, लांच करने मंे तेजी ला रहे हैं। पिछले दिनों अशोक गहलोत ने लगभग 88 करोड़ रुपये की राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव के तहत 6 लाख लाभार्थियों को उनके बैंक में रुपये भेजे हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कोटा में आयोजित बीजेपी की रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। कोटा में आयोजित भाजपा की रैली में वसुंधरा राजे गुट ने अपनी ताकत दिखाई। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में आयोजित हुई शंभूपुरा में जनसभा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। राजस्थान चुनाव नजदीक होते बीजेपी एक्शन में दिखने लगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव, 11 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-
कोषाध्यक्ष सहित 29 पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की। बयान के अनुसार बालकनाथ योगी, सुखबीर जौनपुरिया, सीआर चैधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभु लाल सैनी, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही भजन लाल शर्मा, दीया कुमारी, जगवीर चाबा, दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीना को प्रदेश महासचिव घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त विजेंद्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानु प्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम विश्नोई, कृष्णा कटारा, पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री घोषित किया गया। बयान में कहा गया कि पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष जबकि श्याम अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव के तहत 6 लाख लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में लगभग 88 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।
चुनावी साल में भाजपा महिला मोर्चा भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। राजस्थान में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ और महिला उत्पीड़न के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 5 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन जयपुर में किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी दर्ज करवाने के लिए महिला मोर्चा जुट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कोटा में आयोजित बीजेपी की रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन की शुरुआत कविता की पंक्तियों के साथ की और समापन भी जीत का संकल्प दिलवाने के साथ किया। वसुंधरा राजे ने हाडोती वासियों को अपना 34 साल का रिश्ता भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हाडोती की जनता ने हमेशा भरपूर प्यार दिया है। शंभूपुरा में आयोजित सभा में सुबह से ही हाडोती से बसों और अन्य वाहनों से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बीजेपी की ओर से दावा किया गया था कि डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था डोम में की गई है। आयोजकों ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को पराजय मिलेगी। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं, किसानों के साथ कुठाराघात करने का आरोप लगाया। साथ ही कोटा के विकास कार्यों पर भी तंज कसते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा और अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए रोडमैप बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्र में नौ वर्षों के दौरान पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने के लिए 30 मई को शुरू हुए एक महीने तक चलने वाले महा जन संपर्क अभियान के बारे में भी फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही सूत्र ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भविष्य के रोडमैप पर पदाधिकारियों के सुझाव भी मांगे गए हैं। लगभग चार घंटे की बैठक में, जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों के संबंध में प्रत्येक पार्टी मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए समय को दो हिस्सों में बांटा गया है। सूत्रों ने कहा, देश भर में सघन जन संपर्क, प्रचार अभियान और लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
उधर, मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किए जाने वाले पालनहार उपहार कार्यक्रम में गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रदेश के जिलों में भी जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर जिला स्तरीय समारोह चित्तौड़गढ़ शहर स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। चित्तौड़गढ़ जिले में 12 हजार 678 लाभर्थियों को 1.98 करोड़ का भुगतान किया गया। प्रदेश में अनाथ, देखरेख व संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बालक और बालिकाओं की परिवार के अंदर ही समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए पालनहार योजना लागू की गई। योजना के तहत इन बच्चों का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति को बच्चों की शिक्षा, खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। अनाथ बच्चे, न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दण्ड अथवा आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही विधवा माता के बच्चे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, एच.आई.वी. व कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे शामिल हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button