विश्व-लोक

ब्रिटिश पनडुब्बी ने रूस के जहाज को अपनी सीमा से खदेड़ा

रूस का एक जासूसी जहाज ब्रिटेन के जलक्षेत्र में आ गया, जिसे डराने के लिए ब्रिटिश नेवी की एक परमाणु पनडुब्बी पानी से बाहर आ गई। रॉयल नेवी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जिसके कारण रूसी जहाज को वापस लौटना पड़ गया। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने समुद्र में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘हम आपको देख रहे हैं। हमें पता है कि आप क्या कर रहे हैं?’ रूस के इस जासूसी जहाज को यांतर के नाम से जाना जाता है। पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार है जब इस जहाज को ब्रिटिश जलक्षेत्र में देखा गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पानी में यह जहाज जहां था उसके ठीक नीचे महत्वपूर्ण अंडरसी केबल थीं। हाल के महीनों में समुद्र की गहराई में मौजूद कई केबल कटने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद इस बात की चिंता बढ़ गई है कि रूस यूरोप में अव्यवस्था फैलाने के लिए ऐसा कर सकता है। ब्रिटेन नाटो सहयोगियों के साथ ऐसे किसी भी खतरे का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जॉन हीली ने संसद में इस जासूसी जहाज के फिर ब्रिटिश जल में आने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रूस का जासूसी जहाज खुफिया जानकारी जुटाने के लिए आया था। रूस का जासूसी जहाज जहां खड़ा था वहां दूर-दूर तक कोई भी नहीं था। रूसी जहाज के क्रू मेंबर खुद को समंदर का राजा मान कर चल रहे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि ब्रिटेन की एक एस्ट्यूट क्लास हंटर किलर पनडुब्बी उनकी हर हरकत पर नजर रख रही है। यह पनडुब्बी स्पीयरफिश टॉरपीडो और टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button