देश

दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1000 घाट तैयार, मंत्री आतिशी ने आईटीओ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली। दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने आईटीओ और विनोद नगर में छठ घाटों का दौरा किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए 1000 घाट बनाये हैं। चार दिवसीय यह छठ पर्व 17 नवंबर को शुरू हो रहा है। इसमें श्रद्धालु उपवास रखते हैं तथा आखिरी दो दिन सूर्य को ‘अर्घ्यश् देते हैं।
मंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली में रह रहे हैं पूर्वांचली साथियों को छठ पर्व मनाने दिल्ली से बाहर ना जाना पड़े, इसके लिए केजरीवाल सरकार कई सालों से भव्य स्तर पर छठ का आयोजन करती है। इस बार भी 1000़ जगहों पर आयोजन है। दिल्ली सरकार की मैथिली, भोजपुरी अकैडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। भाजपा की जिन प्रदेशों में सरकार है वहाँ सरकार द्वारा एक भी घाट नहीं बनाया गया। उन्हें छठी मैया का अपमान नहीं करना चाहिए और आस्था के इस पर्व में सहयोग देना चाहिए।श्
दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर रविवार को ‘शुष्क दिवसश् घोषित किया है और शहर में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि रविवार को सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। ऐसे में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। छठ दिल्ली में बसे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल वासियों द्वारा सूर्य की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक प्रमुख पूर्व है। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सूर्य देव की पूजा के वास्ते 900 से अधिक घाट तैयार कराये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button