विश्व-लोक

20 साल के लड़के ने बनाया नया देश

20 साल के एक लड़के ने एक नया देश बनाकर खुद को उसका राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। यह बात सुनने में भले ही अजीब लग रही है लेकिन क्रोएशिया और सर्बिया के बीच जमीन के एक विवादित टुकड़े पर फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस की स्थापना हुई है। इस देश का अपना झंडा, पूरी कैबिनेट, अपनी करेंसी और करीब 400 नागरिक भी हैं। जिस 20 साल के लड़के ने इस देश की स्थापना की है उसका नाम डेनियल जैक्सन है।यह छोटा सा देश डेन्यूबह नदी के किनारे जंगल का 125 एकड़ से भी कम का एक छोटा सा हिस्सा है। जमीन के इस हिस्से को उसने तब खोजा जब उसे पता चला कि पड़ोसी देशों क्रोएशिया और सर्बिया के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण इस इलाके पर किसी का दावा नहीं है। यह जमीन पॉकेट थ्री के नाम से जानी जाती है। डेनियल जैक्सन ने इस देश का ऑफिशियल वेबसाइट भी बनाया है।
डैनियल जैक्सन ने बताया कि फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस को विचार मुझे 14 साल की उम्र में आया था। यह कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक छोटा सा एक्सपेरिमेंट था। हम सभी ने कुछ क्रेजी बनाने का सपना देखा था। न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक डैनियल जैक्सन मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहनेवाले हैं और उन्होंने आधिकारिक तौर पर 30 मई 2019 को इस स्वतंत्र देश का ऐलान किया था। इसे नक्शों पर “पॉकेट थ्री” के नाम से जाना जाता है।डैनियल जैक्सन के मुताबिक अब यह दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया है जो वेटिकन सिटी के ठीक बाद हाता है। बता दें कि डैनियल जैक्सन पेशे से एक डिजिटल डिजाइनर जो रोबोक्स पर वर्चुअल दुनिया बनाकर अपनी कमाई करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं 18 साल का था तब हमने कुछ कानून और एक झंडा बनाकर वर्डिस को हकीकत बनाना शुरू किया। अब हमारे पास एक सरकार है, एक कैबिनेट है। इस छोटे देश की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी, क्रोएशियाई और सर्बियाई हैं। यह देश अपनी मुद्रा के रूप में यूरो का इस्तेमाल करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button