सरकारी सेवाओं का लोगों को लाभ पहुंचाना सुशासन का मूल मंत्र : मनोहर लाल

पंचकूला। सुशासन दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन पुरस्कार भी प्रदान किए। इसमें छह राज्यस्तरीय फ्लैग शिप अवार्ड, तीन राज्यस्तरीय अवॉर्ड और तीन जिला स्तरीय गुड गवर्नेंस पुरस्कारों की घोषणा कर संबंधित विभागों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साल 2024 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। रेड बिशप में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्षों से व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया है। अनुशासन को ही सुशासन का आधार माना है। लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभता से पहुंचे यही सुशासन का मूल मंत्र है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सलाहकार शहरी विकास डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, एडीसी वर्षा खनगवाल, एसडीएम निशा यादव, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश राजेश पूनिया जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, यातायात प्रबंधक व्योमशर्मा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।