उत्तर प्रदेश

7 साल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिला बकाया भत्ता

लखनऊ। साल 2016 से नगर निगम के करीब 3500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते के अन्तर की धनराशि नहीं मिली है। सात साल बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों को भत्ते का इंतजार है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने धनराशि का भुगतान कराये जाने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
भुगतान न होने के कारण सेवा निवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय क्षति हो रही है। जिसके निदान की जरूरत है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने धनराशि का भुगतान जल्द से जल्द कराये जाने की मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button