देश
कांग्रेस पंजाब में बिहारियों का बहिष्कार करना चाहती है: पीएम मोदी

चण्डीगढ़। पंजाब में बाहरी का मुद्दा गरमाने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैरा के बाहरी के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने बिहार में एक चुनावी जनसभा में पंजाब में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सुखपाल खैरा का बिना नाम लिए कांग्रेस को क्षेत्रवाद पर घेरा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के करीबी पंजाब के इस नेता (सुखपाल खैरा) ने एक चुनावी रैली में कहा कि बिहार के लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। बिहार के लोगों को पंजाब में न घर खरीदने और न अधिकर देना चाहिए। बिहार के लोगों के खिलाफ कांग्रेस के दिल और दिमाग में इतनी नफरत भरी हुई है।