उत्तर प्रदेश

भाजपा को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है, अब अपमान से बचने का बहाना ढूंढ रही भाजपा: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है तो भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी, पुलिस भर्ती, नीट परीक्षा, महिला-सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नजूल भूमि जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए भाजपा कब और किसे नियुक्त करेगी? उन्होंने कहा कि कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी से हटाने की बात कहकर, भाजपाइयों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं। ये भाजपा की अपनी सरकार के साथ-ही-साथ चुनाव आयोग के ऊपर भी३ चुनाव आयोग स्वतरू संज्ञान ले। वहीं यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया, “भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button