देश

सीएम डॉ. यादव ने अटल जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री ने स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन खुली किताब की तरह है। अटल जी के भाषण उनके विचार उनकी शब्द रचना, जैसे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता, धैर्य का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने आजादी के पहले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की और पांच-पांच प्रधानमंत्री के सामने लगातार 50 साल विपक्ष की भूमिका को मजबूती के साथ निभाया। अटल जी ने एक बार नहीं दो-दो बार संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को स्थापित करने का काम किया। ऐसा माना गया है कि भारत के राजनीतिक इतिहास में सर्वमान्य नेता की अभी तक रही तो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने 1980 में कार्यभार संभालने के बाद पार्टी को मजबूत करने का काम किया। संगठन के प्रति प्रतिबद्ध होकर काम करने की भूमिका अटल जी ने जो निभाई उसका ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button