11000 शक्ति केंद्रों, 64871 बूथों पर भाजपा का सदस्यता अभियान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में अपना सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह अभियान 21 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा। अभियान के दौरान, पार्टी कार्यकर्ता 64,871 बूथों तक पहुंचेंगे और लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के दौरान, पार्टी चार तरीकों से सदस्यता देगीकृ मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड स्कैन, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टोलियों का गठन किया है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेंगी। शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टोलियों का गठन किया जा रहा है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े इस अभियान के प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश में महामंत्री भगवानदास सबनानी इसके प्रभारी होंगे। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इस टोली में शामिल होंगे।