मस्तक पर ऊँ लिखकर बाबा महाकाल ने दिया शांति का संदेश

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का चंदन व त्रिपुंड लगाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर लगाकर शांति का संदेश दिया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। बाबा महाकाल के शीश पर ऊँ लगाया गया। जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।