कारोबार

सुपर अरबपतियों की सूची जारी

दुनिया भर में अरबपतियों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब सुपरबिलियनेयर की एक लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में वो लोग शामिल है, जिनकी नेटवर्थ 50 अरब डॉलर या उससे ज्यादा है।
एलन मस्क, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और वॉरेन बफेट दुनिया के टॉप 24 सुपरबिलियनेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्टस के अनुसार, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 419।4 बिलियन डॉलर है। बता दें कि एलन मस्क टेस्ला, स्पेस एक्स, न्यूरालिंक जैसी कई कंपनियों के मालिक है। बताया जाता है कि उनकी जो संपत्ति है वो एक अमेरिकी परिवार की संपत्ति से 20 लाख गुना ज्यादा है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90.6 अरब डॅालर है, वे रिलायंस इंटस्ट्रीज के चेयरमेन है। वहीं अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 74.8 अरब डॅालर है। रिपोर्टस के मुताबिक जिनकी कुल संपत्ति $50 बिलियन (करीब 4.1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक होती है, उन्हें सुपरबिलियनेयर कहा जाता है। इस लिस्ट में शामिल 24 में से 16 लोग सेंटी-बिलियनेयर की कैटेगरी में आते हैं, जिनकी संपत्ति $100 बिलियन यानी 8.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से पूरी दुनिया में हंगामा मच गया। इससे न केवल कई देशों में हंगामा मचा हुआ है बल्कि दुनिया के टॉप अमीरों की दौलत पर भी सेंध लगी है। दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में पहले स्थान पर आने वाले एलन मस्क से लेकर अंबानी-अडानी की दौलत में भारी गिरावट हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति में 14.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। इतनी बड़ी गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति 418 अरब डॉलर हो गई। इसके अलावा दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर जेफ बेजोस की संपत्ति में 337 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई जिसके बाद उनकी संपत्ति 256 अरब डॉलर हो गई। मुकेश अंबानी की दौलत 3.08 अरब डॉलर कम हो गई। वे अमीरों की सूची में 17वें नंबर पर हैं। जिसके बाद उनकी कुल दौलत 87.9 अरब डॉलर हो गई। इसके अलावा दुनिया के अमीरों की सूची में 21वें नंबर पर शामिल गौतम अडानी की संपत्ति में 1.97 अरब डॉलर का सेंध लगा। जिसके बाद उनकी संपत्ति 69.19 अरब डॉलर हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button