रूस में भीषण भूकंप, कई देशों में सुनामी का खतरा

रूस के कामचटका में आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा समेत कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसके बाद जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है। सुनामी की लहरें आने से हवाई की गलियों में पानी घुस गया है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। रूस के अंट्सीफेरोव द्वीप पर दर्जनों स्टेलर सी लायन सुनामी की लहरों से भागते हुए दिखे। यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यह घटना रूस के सुदूरवर्ती अंट्सीफेरोव द्वीप पर हुई, जहां सुनामी की शक्तिशाली लहरों से घबराकर दर्जनों स्टेलर सी लायन (समुद्री शेर) भागते हुए देखे गए।रूस में भूकंप के बाद जापान के कोस्टल एरियाज को खघली करवाया जा रहा है। प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। समंदर की डरावनी लहरों से लोग दहशत में हैं और इलाका खाली कर चुके हैं।सुनामी तूफान की लहरें हवाई के तट से लगातार टकरा रही हैं। इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। राहत और बचाव दल इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। रूस में भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। अब रूस और जापान के कई इलाकों में सुमानी की लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भूकंप और सुनामी को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है।