संघ के सामाजिक सद्भाव विभाग ने मनायी धूमधाम से जन्माष्टमी

लखनऊ (हिफी न्यूज)। ‘राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सामाजिक सद्भाव कार्य विभाग’ द्वारा केशव नगर में गत 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मध्यान्ह 1 बजे से 4 बजे तक मनाया गया। इस अवसर पर सिंगार नगर स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में बड़ी संख्या मातृ शक्ति व समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर के विद्वान पुजारी ‘श्री अमित पांडेय जी’ ने शास्त्रीय विधि विधान से पूजन, आरती भोग प्रसाद अर्पित कराया। सभी श्रद्धालुओं ने समरस भाव के साथ उत्साह पूर्वक आरती पूजन मंे भाग लिया। यह जानकारी सामाजिक सद्भाव प्रमुख, दक्षिण भाग लखनऊ डा. धनंजय ने दी है।
डा. धनंजय ने बताया। श्रीमती शालिनी भारद्वाज की टोली व मशहूर भजन गायक गुलशन चैधरी की टीम ने भगवन गणपति व प्रभु श्रीकृष्ण के मनमोहक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम मंें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्रीमान अमितेश जी, भाग कार्यवाह श्रीमान धीरेन्द्र जी, नगर के माननीय संघचालक श्रीमान गुलाम जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि संघ की सामाजिक सद्भाव गतिविधि द्वारा सभी विभिन्न मत पंथ सम्प्रदायों के मध्य समन्वय द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के लिए ऐसे प्रयास महानगर मंे विभिन्न अन्य स्थानों पर भी किये जा रहे हैं।