टाटा मोटर्स ने उतारा सियरा का नया माॅडल

टाटा मोटर्स ने अपनी दिग्गज एसयूवी टाटा सियरा को नए अवतार में 25 नवम्बर को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने टाटा सिएरा एसयूवी को 11.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर मार्केट में उतारा है। टाटा सिएरा तीन इंजन- 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इस कार में सेफ्टी को लेकर विशेष पहल की है। टाटा सिएरा में भारत में किसी भी प्रोडक्शन कार में लगाया गया सबसे स्लिम एलईडी हेडलैंप है, जिसमें 17एमएम का बाई-एलईडी मॉड्यूल इस्तेमाल किया गया है। नई टाटा सियरा को कंपनी ने कई ट्रिम्स में पेश किया है। ग्राहक अपनी पसंद और फीचर पैकेज के अनुसार इनमें से किसी भी वेरिएंट को चुन सकेंगे। टाटा सिएरा को आप- मुन्नार मिस्ट, एंडैमैन एडवेंचर, बेंगाल रफ, कूर्ग क्लाउंड्स, प्योर ग्रे और प्रीस्टाइन व्हाइट रंगों में खरीद सकते हैं।
नई टाटा सियरा एसयूवी की बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। कार की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इस एसयूवी में टाटा का नया कुव्र से लिया गया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लोगो और टच कंट्रोल्स शामिल हैं। फीचर लिस्ट काफी प्रीमियम है और कई सेगमेंट-फर्स्ट तकनीकें भी मिलती हैं।


