कारोबार

होटल संचालक सीधे किसानों से खरीदें सब्जी

भारत सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और सप्लाई चेन को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने देशभर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की कि वे फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद सीधे किसान उत्पादक संगठनों यानी एफपीओस से करें। पीटीआई की खबर के मुताबिक, उनका कहना है कि इससे बिचैलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। चतुर्वेदी ने यह भी सुझाव दिया कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग को भारतीय खाने की असल पहचान जीआई टैग वाले उत्पादों को अपने मेन्यू में बढ़ावा देना चाहिए। इससे पर्यटकों को भारत की विविध खाद्य विरासत का अनुभव मिलेगा और होटलों को अपनी डिशेज की क्वालिटी और प्रामाणिकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्रालय और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर होटल स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी कर ताजा सब्जियां, फल, मसाले और अन्य उत्पाद सीधे खरीदें, तो यह किसानों और उद्योग, दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में देश में 35,000 से ज्यादा एफपीओस सक्रिय हैं, जिनमें से 10,000 सरकार समर्थित योजनाओं के तहत बनाए गए हैं। कृषि मंत्रालय जल्द ही एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है, जिस पर थ्च्व्े अपना अतिरिक्त स्टॉक सूचीबद्ध कर सकेंगे, ताकि होटल और रेस्टोरेंट उनसे सीधे खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी होटल और रेस्टोरेंट मंडियों या रिटेल चेन से सामान खरीदते हैं। हम बस यह चाहते हैं कि वे अपने आस-पास के एफपीओस के साथ डायरेक्ट सोर्सिंग शुरू करें।चतुर्वेदी ने बताया कि कृषि देश की जीडीपी का 18 फीसद हिस्सा है और 46 फीसद लोग इससे जुड़े हैं, जो आय असमानता का संकेत है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने दो बड़ी समस्याएं हैं- छोटी-बिखरी भूमि होल्डिंग और खेती पर मिलने वाला दाम और बाजार में बिकने वाले दाम के बीच बड़ा अंतर। सीधी खरीदारी की व्यवस्था इस दाम के अंतर को घटाने में मदद कर सकती है। उन्होंने बताया कि देश में ऑर्गेनिक और कीटनाशक-मुक्त खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान समूह होटल चेन के साथ जोड़कर प्रमाणित ऑर्गेनिक सप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में बासमती के अलावा कई ऐसे जीआई टैग वाले उत्पाद हैं-अनाज, फल, सब्जियां, मसाले और प्रोसेस्ड फूड जिन्हें होटलों को प्रमोट करना चाहिए। जीआई उत्पादों का इस्तेमाल आपके मेन्यू को विशिष्ट बनाएगा और पर्यटक भारत की असली खाद्य विरासत को पहचान पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button