पीएम किसान योजना के लिए फार्मर्स आईडी जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जिनके पास फार्मर्स आईडी नहीं है। इसके अलावा किसानों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। जिन किसानों ने भू सत्यापन पूरा नहीं कराया है उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए यदि आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि अगली किस्त कि राशि बिना किसी रूकावट के आपके खाते में आ जाए तो पहले ही सभी जरूरी काम पूरे कर लें, लाभार्थियों की सूची में आपका नाम है या नहीं ये भी चेक कर लें। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त साल 2026 में मिलेगी। केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार के द्वारा 21 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।
केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की किस्तों के बारे में आधिकारिक जानकारी दी जाती है। अभी तक 22वीं किस्त को लेकर केंद्र सरकार ने किसी भी तरह की घोषणा नहीं की है। हालांकि यह जरूर माना जा रहा है कि इस साल के बजट में इस योजना से लेकर बड़े ऐलान किया जा सकते हैं। 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त जारी की थी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि फरवरी या मार्च महीने में अगली किस्त जारी हो सकती है। वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 1 फरवरी 2026 को बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में किसानों से जुड़ी योजनाओं का भी ऐलान होगा। यदि केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना की आधिकारिक राशि में इजाफा किया जाता है तो इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।


