उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवादी विचार मंच द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रैली

 

लखनऊ, 3 जनवरी। राष्ट्रवादी विचार मंच ने आज बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचारों और हिंसक घटनाओं के विरोध में एक विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल लक्ष्मी कांत तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ के इको गार्डन से प्रारम्भ हुई, जिसमें सैकड़ों समर्थकों ने भाग लेकर अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में चरमपंथी मुस्लिम समूहों द्वारा हिन्दुओं पर किए जा रहे हमलों, मंदिरों की तोड़फोड़, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और संपत्तियों की लूटपाट जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमला नहीं है, बल्कि मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
कर्नल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश सरकार की निष्क्रियता और मौन समर्थन ने इन घटनाओं को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार चाहती तो इन घटनाओं को रोक सकती थी, लेकिन उसकी उदासीनता ने हिन्दू समाज को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने भारत सरकार से भी आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए।
रैली में मुख्य रूप से ए.के. पांडे, बी.एस. रावत, कर्नल कौशल, प्रमोद तिवारी, सी.पी. तिवारी, एच.एस. पांडे, शिव पाठक एवं कर्नल आर.सी. जयसवाल, शशिकांत तिवारी, अवधेश सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रैली में उपस्थित लोगों ने नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे हिन्दू समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज की पीड़ा केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है।
इसी क्रम में राष्ट्रवादी विचार मंच ने यह रैली केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर भी रैली का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button