एआई क्षेत्र में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अम्बानी

देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंडिया इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों के साथ ही कई कंपनियों का जमावड़ा भी लगा हुआ है, जो अपने एआई प्रोडक्ट और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के साथ ही उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस समिट में कई बड़े-बड़े ऐलान कर रही हैं। ऐसे ही रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में 10 लाख करोड रुपये के निवेश और अपनी योजना की जानकारी दी।
मुकेश अंबानी ने सबमिट में कहा कि भारत 21वीं सदी में दुनिया की सबसे बड़ी एआई शक्तियों में से एक शक्ति बनकर उभरेगा। देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर लोकतंत्र, डिजिटल अवसंरचना आदि में भारत का विकास होते जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी है। कई ऐसे क्षेत्र है जिनमें अभी तक एआई की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन उन तक भी यह तकनीक पहुंचेगी। यह सभी के लिए समान अवसर और सामान मौके लेकर आएगा।रिलायंस की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लागत को उतनी ही तेजी से कम किया जाएगा जितनी तेजी से रिलायंस ने डाटा की लागत को कम किया है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को देश के लिए और सस्ता बनाने पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए इस साल की शुरुआत से लेकर आने वाले 7 सालों तक के लिए वे लगभग 10 लाख करोड रुपए का निवेश करेंगे।यह काम तीन चरणों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में गीगावॉट स्टेज पर डाटा सेंटर्स का निर्माण किया जाएगा। इस स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। जामनगर में रिलायंस के द्वारा एआई रेडी डाटा सेंटर्स का निर्माण शुरू हो चुका है। जो साल 2026 की दूसरी छमाही तक शुरू भी हो सकते हैं। इसके अलावा कच्छ और आंध्र प्रदेश में भी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई बिजनेसमैन इस एआई समिट में शामिल होकर कई बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं।


