एआई से नहीं जाएंगी नौकरियां: विशाल सिक्का

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त दुनिया के बड़े-बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों और उनके दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई के महत्व, इसका इस्तेमाल, नौकरियों पर असर के साथ ही कंपनियां अपने एआई मॉडल का भी प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में वियानाई सिस्टम्स के संस्थापक और सीईओ डॉ. विशाल सिक्का का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बनाया या हाईप नया नहीं है बल्कि यह सालों पुराना है। इससे कई नौकरियां जा भी सकती हैं लेकिन एआई ऐसी कहानी नौकरियों को भी लेकर आएगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर पा रहे।इंफोसिस के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का ने कहा कि इस समय एआई के कारण नौकरियां जाने के बजाय भविष्य में इसके इस्तेमालों पर ध्यान देना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे कंप्यूटर आने के पहले लोग डर रहे थे कि यह कई लोगों की नौकरियां छीन लेगा लेकिन कंप्यूटर ने कई लोगों का काम काफी आसान बनाया है। साथ ही उन्होंने इसकी तुलना शुरुआती टेलीविजन से भी की। दरअसल, कई बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ से लेकर एडवाइजरी फर्म्स और अलग-अलग उद्योगों के विशेषज्ञ भी यह चेतावनी दे चुके हैं कि एआई आने के बाद कई लोगों की नौकरियां जाएगी और यह कार्य बल को बड़े स्तर पर स्थापित करेगा। लेकिन विशाल सिक्का का कहना है कि लोगों को इस घबराहट से बाहर निकल जाना चाहिए।विशाल सिक्का ने उदाहरण देते हुए यह भी बताया कि जब पहली बार टेलीविजन आया था तब लोग कागज से पढ़कर जानकारियां हासिल करते थे। उस समय भी लोगों को डर सता रहा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी। तब ऐसा समय था जब मीडिया हम आज के समय की कल्पना तक नहीं कर सकते थे। वैसे ही अभी एआई भी उसी चरण में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब हमें ऐसी बातों पर भी चर्चा बंद कर देनी चाहिए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों के जैसे सोचने लगा है। यह सारी बातें एआई के बारे में केवल बकवास है। अकेले सॉफ्टवेयर के विकास से कुछ नहीं हो सकता है। इसके जरिए केवल काम आसानी से और कम समय में पूरे होंगे। इसीलिए एआई से घबराने की बजाय इसे सीखकर काम करें। (हिफी)


