फिल्मी

रश्मि देसाई ने निभाई माँ की भूमिका

नए फिक्शन शो सयोनी की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की। यह कहानी प्यार, बिछड़ने और किस्मत के भावनात्मक सफर को दिखाएगी। नए प्रोमो में सान्वी (जाह्नवी सोनी) से मुलाकात होती है, जो एक मासूम, चंचल और खुशमिजाज बच्ची है। सान्वी अनाथालय में पली-बढ़ी है और उसे नहीं पता कि उसकी मां जिंदा है। बचपन से ही उसके दिल में सिर्फ एक ख्वाहिश है। अपनी मां को ढूंढ़ना और पहली बार मां के प्यार का एहसास करना।
रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। सयोनी एक ऐसी भावुक कहानी है जो मां और बेटी के अटूट रिश्ते को खूबसूरती से पेश करेगी। शो की पहली झलक सान्वी की मासूमियत, उसकी उम्मीद और अपनी मां को पाने की चाह को दिखाती है। यह कहानी प्यार, जुदाई, त्याग और उम्मीद से भरे एक भावनात्मक सफर की शुरुआत करती है। लेकिन सान्वी की तलाश के बीच किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा है। आखिर किन हालातों ने एक मां और बेटी को अलग कर दिया? क्या किस्मत उन्हें फिर से मिलाएगी या दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा रह जाएंगी? इन सभी सवालों के जवाब इस दिल को छू लेने वाली कहानी में मिलेंगे। इस शो की पहली झलक से ऐसा लग रहा है कि इसकी इमोशनल कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो सकती है। अभी तो स्टार प्लस पर रूपाली गांगुली का शो अनुपमा ही चर्चा में रहता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button