
लखनऊ। आज दिनांक 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे से यहां गोमती नगरके विराज खण्ड में स्थित ग्रैण्ड जेबीआर होटल में ओमैक्स हाइट्स(विभूति खण्ड, गोमती नगर) के लेडीज़ क्लब की महिलाओं द्वारा सावन मे होने वाली हरियाली तीज–उत्सव का शानदार आयोजन किया गया।


इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन शुभा श्रीवास्तव, डॉली दवे, नीलमत्रिपाठी, सिम्मी आनन्द तथा रूपाली ने किया। सभी महिलाओं द्वारा की गयीप्रस्तुतियां सुन्दर और मनोरंजक थीं। विशेष रूप से क्लब की महिलाओं द्वाराकजरी गीत, वरिष्ठ महिलाओं का डांस, शास्त्रीय संगीत, आधुनिक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं मधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।
इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं कलाकारों कोउपहार दिये गये। सभी महिलाओं की हरी साड़ियां और चूड़ियों से सावनका एक मनमोहक माहौल सृजित हुआ जो देखते ही बनता था।



