Uncategorized

आपत्तिजनक बयान पर बेंस ने की लीपापोती

एच-1बी वीजा विवाद के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपनी बंधुआ मजदूरों वाली टिप्पणी पर लीपापोती है। उन्होंने अपने दक्षिण भारतीय ससुराल वालों का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं। यह सफाई भारत द्वारा उनकी टिप्पणियों को अनुचित और बेहद आपत्तिजनक बताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।
वेंस ने यह सफाई यह मानते हुए दी कि उनके शब्द शायद सही नहीं रहे होंगे। हालांकि, वेंस ने आव्रजन (इमिग्रेशन) पर अपने रुख का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को विदेशी कामगारों का स्वागत करने और अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के बीच एक संतुलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं अपनी सास और ससुर से बहुत प्यार करता हूं, जो दक्षिण भारत से आकर यहां बस गए थे। जाहिर है, उनकी बेटी, जिसका जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था, अब सेकंड लेडी हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। वेंस की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा कई बड़ी कंपनियों (जिनमें भारतीय आईटी कंपनियां भी शामिल हैं) के ग्रीन कार्ड से जुड़े आवेदनों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद ने अमेरिकी कार्यबल में भारतीय पेशेवरों की भूमिका और अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने की वाशिंगटन की कोशिशों पर सबका ध्यान खींचा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button