फिल्मी

फिल्मों का एक महानायक जिसके नाम मेट्रो स्टेशन

अमिताभ बच्चन को सदी का पहला महानायक कहा जाता है। सुपरस्टार ने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन बिग बी के फिल्मी दुनिया में एंट्री करने से सालों पहले एक सुपरस्टार ऐसा था जिसे सबसे पहले महानायक का उपनाम मिला था। इनका स्टारडम ऐसा था कि वह हर किरदार से स्क्रीन पर धूम मचाने का दम रखते थे। उनके नाम पर मेट्रो स्टेशन भी है। हम जिस पहले सुपरस्टार महानायक की बात कर रहे हैं वो उत्तम कुमार हैं।
एक वक्त ऐसा भी था जब कोलकाता के उत्तम कुमार सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, जब उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो उनकी शुरुआती कुछ फिल्में फ्लॉप हो गई, जिसके कारण उन्हें फ्लॉप मास्टर जनरल कहा जाता था। बाद में उन्होंने बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर वो स्टारडम हासिल किया, जिसका उन्होंने सपना देखा था। आज दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार हमारे बीच नहीं हैं।
3 सितंबर को महानायक उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है।
महा फ्लॉप एक्टर की किस्मत तब चमकी जब उत्तम ने एक के बाद एक 10 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। अमिताभ बच्चन भी उत्तम कुमार के फैन हैं। 24 जुलाई 1980 को 53 वर्ष की आयु में उत्तम कुमार का निधन हो गया। कोलकाता के टॉलीगंज फिल्म स्टूडियो का नाम उनके सम्मान में उत्तम मंच रखा गया। उत्तम कुमार को 1967 में एंटनी फिरंगी और चिड़ियाखाना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। वे उन स्टार्स में से एक थे, जिनके सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने 2009 में डाक टिकट जारी किया। इतना ही नहीं कोलकाता मेट्रो स्टेशन का नाम उनके सम्मान में बदलकर महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन रखा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button