शाही परिवार से आयी हैं अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। बता दें, पिछले साल उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। पहली शादी उनकी अभिनेता सत्यदीप मिश्रा संग हुई थी।
अदिति राव हैदरी ने कई फिल्मों की हैं, लेकिन अपने शाही किरदारों से उन्होंने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई हुई है। उन्हें फिल्म पद्मावत में मेहरुनिस्सा और वेब सीरीज में अनारकली के किरदार में काफी पसंद किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि वह असल जिंदगी में भी एक शाही परिवार का हिस्सा हैं। अदिति राव हैदरी हैदराबाद रियासत से ताल्लुक रखती हैं। उनके परदादा, अकबर हैदरी, 1869 से 1941 तक तत्कालीन हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री थे। दूसरी ओर, उनके चाचा असम के पूर्व राज्यपाल थे। उनकी मां, विद्या राव, ठुमरी और दादरा में विशेषज्ञता रखने वाली एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं। अदिति के जीवन के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के साथ उनका एक खास रिश्ता है। दरअसल, अदिति के परदादा जे. रामेश्वर राव, किरण के नाना थे। इसलिए, अदिति और किरण दोनों चचेरी बहनें हैं। इस रिश्ते को आज तक दोनों ने बरकरार रखा है। अदिति को भरतनाट्यम काफी पसंद है। छह साल की उम्र से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और बाद में भरतनाट्यम उस्ताद लीला सैमसन की शिष्या बन गई थी। भरतनाट्यम के माध्यम से ही उनमें एक्टिंग करने की रुचि बढ़ने लगी थी। (हिफी)